Two brothers caught making e-tickets with 27 personal IDs
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। सदर बाजार कैंट से ई टिकट का अवैध कारोबार करने वाले दो सगे भाई आरपीएफ इलाहाबाद जंक्शन की टीम ने पकड़े। दोनों सगे भाइयों ने ई टिकट बुक करवाने के लिए 27 पर्सनल आई डी बनवा रखी थी। इसमें से 21 आईडी ऐसी रही जो आमिर बंटी से आमिर बंटी 20 तक की थी। इन सभी आईडी से दोनों भाइयों ने अब तक 24.87 लाख रुपये के टिकट बुक करवाए थे।
आरपीएफ को मुख्यालय से आईडी के बारे में जानकारी मिली थी। सूचना मिलने के बाद इंसपेक्टर आरपीएफ बीपी सिंह ने एसआई अमित द्विवेदी और डिटेक्टिव विंग के निरीक्षक अविनाश शंकर के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार में छापामारी की। यहां से मो. आमिर और मो हाशिम को पकड़ा गया। एसआई अमित द्विवेदी ने बताया कि दोनों युवक ने पर्सनल आईडी के माध्यम से टिकट बुककर उसे जरुरतमंद लोगों को बेचते थे। इस दौरान 43 ई टिकट निकट भविष्य के मिले। युवकों के पास से 6920 रुपये नगद प्राप्त किए गए। साथ ही मॉनीटर, सीपीयू आदि भी बरामद किया गया। दोनों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।