फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में साढ़े छह लाख रुपये के नकली नोटों संग प्रधान पति समेत दो गिरफ्तार

Mon, 02 Nov 2020 07:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
fake notes
विज्ञापन
नवाबगंज पुलिस व एसओजी ने नकली नोटों की तस्करी के मामले में प्रतापगढ़ निवासी प्रधानपति समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 6.5 लाख मूल्य के नकली नोट बरामद हुए हैं। उसे जाली नोट उपलब्ध कराने वाले की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


एसपी गंगापार धवल जायसवाल ने बताया क चेकिंग के दौरान रविवार रात नवाबगंज के पटना उपरहार हाइवे पुलिया से दो लोगों को रोका गया। तलाशी में उनके कब्जे से 6.5 लाख मूल्य के नोट मिले। लेकिन वह रकम संबंधी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। थाने लाकर पूछताछ में पता चला कि बरामद सभी नोट नकली हैं।

पकड़े गए राजेंद्र कुमार गौतम निवासी सरायमहासिंह जेठवारा ने बताया कि उसकी पत्नी प्रधान है। पकड़ा गया दूसरा व्यक्ति अजय कुमार उर्फ धीरज भी उसका साथी है। दोनों को नकली नोटों की खेप जेठवारा बलीपुर निवासी उनके साथी गोविंद ने उपलब्ध कराई थी। लेकिन वह यह नहीं बता पाए कि गोविंद को यह नोट कहां से मिलते हैं। एसपी गंगापार ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गोविंद की तलाश की जा रही है। 

विरोधी को फंसाने की भी थी तैयारी

पुलिस अफसरों ने बताया कि गिरफ्तार प्रधानपति नकली नोटों के जरिये अपने एक विरोधी को फंसाने की भी साजिश रच रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि प्रधानपति होने के नाते उसने सरकारी आवास दिलाने के नाम पर तमाम लोगों से पैसे ऐंठे लिए थे। जिसकी शिकायत गांव के ही शिवम सिंह की ओर से किए जाने पर जांच शुरू करा दी गई। इसी से खुन्नस खाकर वह नकली नोटों के जरिये शिवम को फंसाना चाहता था। पूछताछ में आरोपियों ने यह भी बताया है कि गोविंद उन्हें आधे दाम में नकली नोट उपलब्ध कराता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें