फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : छात्र से अप्राकृतिक दुष्कर्म में दो गिरफ्तार, एक आरोपी है नाबालिग

Mon, 06 Feb 2023 12:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

घूरपुर थाना के गौहनिया स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा पांच के छात्र के साथ विद्यालय में अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में हिरासत में लिए गए आरोपियों को पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घूरपुर थाना के गौहनिया स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा पांच के छात्र के साथ विद्यालय में अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में हिरासत में लिए गए आरोपियों को पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एक आरोपी को बाल सुधार गृह और दूसरे को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


शनिवार को गौहनिया के कॉलेज में कक्षा पांच के एक छात्र के साथ वहीं के छात्रों ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया था। मामले में परिजनों ने शनिवार शाम दो नामजद व एक अज्ञात छात्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस पर नामजद आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार ने बताया कि नामजद आरोपियों में एक बालिग और एक नाबालिग है। उन्हें लिखापढ़ी के बाद कोर्ट ले जाया गया। एक बालिग आरोपी को जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। रविवार होने के कारण विद्यालय आज बंद था, सोमवार को मौके पर जाकर मामले की जांच पड़ताल की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संपादित बच्चे से अप्राकृतिक दुष्कर्म पर भड़के व्यापारी

गोहनियां स्थित स्कूल में बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म मामले में प्रयागराज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल घूरपुर थाना भी गया। व्यापारियों ने घटना को लेकर नाराजगी जताई। साथ ही प्रिसिंपल की गिरफ्तारी की मांग भी की। व्यापारियों ने कहा कि इस संबंध में सीएम और डिप्टी सीएम से गुहार लगाएंगे। इस दौरान सुशांत केसरवानी, अमन केसरवानी, अभिषेक दास, प्रशांत पांडेय आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें