युवती ने आरोप लगाया कि वह जब उसने करछना थाने में इसकी शिकायत की तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कहा कि दोनों की मर्जी से सब हुआ है। इसमें कुछ नहीं हो सकता है। युवती बीते तीन माह से इंसाफ के लिए इधर-उधर भटक रही है। युवती का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह सिपाही का नाम बताते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे रही है। इंस्पेक्टर करछना विश्वजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में 2021 में दिल्ली के नबी करीम थाने में मुकदमा दर्ज है। वहां की पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।