फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कपड़ा कारोबारी से हुई लूट में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज पुलिस व एसओजी गंगानगर की संयुक्त टीम ने बुधवार को लगोपालगंज के कपड़ा व्यापारी से हुई लूट का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से लूट की रकम, बाइक और अवैध असलहा बरामद हुआ है। पुलिस ने खुलासा किया है कि इस लूट की साजिश जेल में रची गई थी।
विज्ञापन

26 दिसंबर को लालगोपालगंज के दानियालपुर निवासी कपड़ा कारोबारी दिलीप केसरवानी के घर में घुसकर तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर 90 हजार रुपये लूट लिए थे। सूचना पर पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने टीमें गठित कर वारदात के खुलासे के लिए सप्ताहभर का समय दिया था।
पुलिस टीम ने बुधवार को शृंग्वेरपुर-कौशाम्बी हाईवे की सर्विस रोड पर पटना उपरहार गांव के पास अंकित गौतम उर्फ अंकित हरिजन निवासी कटरा कौड़िहार और छैला बाबू निवासी बरेज, नवाबगंज को गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से दो अवैध तमंचे, कारतूस और लूट के 30,980 रुपये बरामद हुए। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक भी पुलिस ने जब्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें