फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi: महिला बैंक मैनेजर पर एसिड अटैक के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 17 Aug 2022 07:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज के खुल्दाबाद क्षेत्र के काला डांडा निवासी राजू राय सोनकर की बेटी दीक्षा सोनकर चरवा कोतवाली के सैयद सरावां स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में प्रबंधक हैं। आठ अगस्त को वह अपनी स्कूटी से बैंक जा रहीं थीं। जैसे ही वह चिल्ला शहबाजी गांव के पास पहुंचीं तभी पीछे से आए सफेद रंग की अपाचे सवार दो बदमाशों ने उन पर एसिड फेंक दिया।
विज्ञापन
Kaushambi - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा प्रबंधक दीक्षा सोनकर पर एसिड अटैक करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। जबकि एसओजी प्रभारी की बुलेट प्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी। मौका पाकर दो बदमाश भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों ने कुबूल किया है कि बैंक में फर्जी लोन पास कराने वाले एक मास्टर माइंड से सुपारी लेकर मैनेजर को डराने के लिए हमला किया था। पुलिस ने हमलावरों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक और तमंचे बरामद किए हैं। 

विज्ञापन



प्रयागराज के खुल्दाबाद क्षेत्र के काला डांडा निवासी राजू राय सोनकर की बेटी दीक्षा सोनकर चरवा कोतवाली के सैयद सरावां स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में प्रबंधक हैं। आठ अगस्त को वह अपनी स्कूटी से बैंक जा रहीं थीं। जैसे ही वह चिल्ला शहबाजी गांव के पास पहुंचीं तभी पीछे से आए सफेद रंग की अपाचे सवार दो बदमाशों ने उन पर एसिड फेंक दिया। हेलमेट लगा होने का करण चेहरा तो बच गया लेकिन शरीर का अधिकांश हिस्से झुलस गए। मामले में प्रबंधक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी हेमराज मीना ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया था।

मंगलवार देर रात पता चला कि कुछ बदमाश चरवा कोतवाली के नोहरी के पुरवा के समीप बाग में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर चरवा इंस्पेक्टर संतोष शर्मा और एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पकड़े गए, जबकि उनके दो साथी भाग निकले। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जबकि एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह के बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोली लग गई।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों की पहचान क्षेत्र के ही रामपुर निवासी दिलीप व पिपरी कोतवाली के काठगांव निवासी मानसिंह के रूप में हुई। पकड़े गए बदमाशों ने मैनेजर पर एसिड फेंकने की बात कुबूल कर ली। बताया बैंक में फर्जी लोन पास कराने वाले एक मास्टर माइंड ने उन्हें एसिड फेंकने के लिए सुपारी दी थी। इसके अलावा उनका बैंक लोन कराने का भी लालच दिया। बदमाशों के पास से वारदात में प्रयुक्त बाइक, तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं। गोली लगने से जख्मी बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


इनका कहना है 
बैंक मैनेजर पर एसिड अटैक करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए हैं। घटना को बैंक में फर्जी तरीके से लोन कराने वाले मास्टर माइंड के इशारे पर अंजाम दिया गया है। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं। -हेमराज मीना, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें