फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : भजन गायक अनूप जलोटा के सुरों ने श्रोताओं का दिल जीता, ऐसी लागी लगन की प्रस्तुति पर झूमे लोग

Mon, 07 Oct 2024 03:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एक शाम मां के नाम में अफसरों से लेकर अधिवक्ताओं, युवाओं, बच्चों और शिक्षकों के साथ हर वर्ग के लोग शामिल हुए। मुख्य संयोजक क्लब के अध्यक्ष मंदीप श्रीवास्तव ने मंच दिया तो फूलों के साथ गीतों की भी बौछार हुई। इससे पहले प्रयागराज के सात शहीदों की पत्नियों को एक चैरिटी शो के जरिये एकत्र धनराशि दी गई।
विज्ञापन
अनूप जलोटा, प्रख्यात भजन गायक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लागी ऐसी लगन, मीरा हो गई मगन...मैं नहीं माखन खायो...रंग दे चुनरिया जैसे भजनों पर पद्मश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा ने रविवार की शाम सुरों की गंगा बहा दी। मौका था इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) सभागार में रोटरी प्रयागराज संगम की ओर से आयोजित एक शाम मां के नाम का। जग में सुंदर है दो नाम...चदरिया झीनी रे झीनी...की प्रस्तुति कर तालियां बटोरीं। अनूप जलोटा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया।

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद प्रवीण पटेल, सीएमओ डॉ.आशु पांडेय, रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पारितोष बजाज, सीआरपीएफ के कमांडेंट आरके पांडेय, पूजा गुलाटी, सतपाल गुलाटी, पंकज जैन ने किया। इस मौके पर अतिथियों ने भजन सम्राट अनूप जलोटा और कलाकारों को शॉल, स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। संगतकारों में राकेश आर्य, सुभाष शर्मा, ओंकार, विजय चंद्र रहे।

विज्ञापन

सांसद प्रवीण पटेल ने अनूप जलोटा का किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।
एक शाम मां के नाम में अफसरों से लेकर अधिवक्ताओं, युवाओं, बच्चों और शिक्षकों के साथ हर वर्ग के लोग शामिल हुए। मुख्य संयोजक क्लब के अध्यक्ष मंदीप श्रीवास्तव ने मंच दिया तो फूलों के साथ गीतों की भी बौछार हुई। इससे पहले प्रयागराज के सात शहीदों की पत्नियों को एक चैरिटी शो के जरिये एकत्र धनराशि दी गई। इस मौके पर समन्वयक अनुराग अस्थाना, संयोजक डॉ.अमित त्रिपाठी, सेक्रेटरी पिंकी मुखर्जी, ऋषि अग्रवाल रहीं।

एलबम राम जी की सेना चली का किया विमोचन

सांस्कृति, साहित्यिक संस्था स्वरांजलि की ओर से रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के उपाध्यक्ष विदुप अग्रहरि के एलबम राम जी की सेना चली का विमोचन किया गया। शब्द रचना अशोक हमराही और निर्देशन प्रभाकर शुक्ल का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें