ट्रक के रौंदने से क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : अमर उजाला।
बेतहाशा भाग रहा ट्रक चालक बस अड्डे के पास बाइक से जा रहे धीरेंद्र पाल (40) निवासी तेंदुई सराय इनायत को भी रौंद दिया। घटना में बाइक सवार युवक का शव ट्रक में फंस गया। करीब 500 मीटर दूर बाबूपुर गांव के सामने मस्जिद के पास शव का क्षत-विक्षत आधा हिस्सा छूट गया और कुछ हिस्सा ट्रक में ही फंसा रह गया।
तहसील के सामने ट्रक ने तीसरे बाइक सवार को भी टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। यह हादसा देख फूलपुर के ग्रामीणों और इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने जौनपुर की तरफ भाग रहे ट्रक का पीछा करने शुरू किया। फूलपुर से करीब 20 किमी दूर प्रयागराज-जौनपुर मार्ग पर मुंगरा बादशाहपुर थाने के पहले रेल क्रॉसिंग पर गड्ढे में ट्रक का पहिया जाने से जब ट्रक में झटका लगा तक फंसा बाइक का आधा हिस्सा गिर गया। क्रॉसिंग से तीन किलोमीटर आगे ट्रक चालक को पुलिस पकड़ पाई।
बीस किलोमीटर तक पुलिस को दौड़ाया, डीजल खत्म हुआ तब खड़ा हुआ ट्रक
तीन बाइक सवारों को टक्कर मार कर भाग रहे ट्रक को स्थानीय लोगों के साथ इंस्पेक्टर फूलपुर दीनदयाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ दौड़ाते रहे, लेकिन चालक वाहन रुका नहीं। ट्रक मुंगरा बादशाहपुर थाने के आगे पहुंचा तो फंसी बाइक के कारण ट्रक की टंकी में जो छेद हो गया था, उससे तेल बहने लगा था। तेल खत्म होने के बाद ट्रक बंद हो गया। इसके बाद चालक उतरकर भागने लगा। इसपर पुलिस वालों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
फूलपुर में दर्दनाक हादसे से खड़े हो गए लोगों के रोंगटे
बुधवार देर शाम ट्रक चालक की लापरवाही से हुए दर्दनाक हादसे को देख कर हर शख्स के रोंगटे खड़े हो गए। मौजूद लोग बस यही कहते रहे कि फूलपुर में इस तरह का हादसा कभी नहीं हुआ। घटना में दो लोगों की मौत हुई है। इनमें एक अज्ञात है। उसकी शिनाख्त करने में पुलिस लगी हुई है।
बीस किमी तक ट्रक को दौड़ाती रही पुलिस, टंकी फटी तो ट्रक रूका
फूलपुर में तीन अलग-अलग स्थानों पर बाइक सवारों को रौंदकर भाग रहे ट्रक को स्थानीय लोगों के साथ इंस्पेक्टर फूलपुर दीनदयाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ दौड़ाते रहे, लेकिन चालक वाहन लेकर भागता रहा। मुंगरा बादशाहपुर थाने के आगे ट्रक पहुंचा तो अचानक ट्रक की डीजल टंकी फट गई। जिससे डीजल गिर गया। तब जाकर ट्रक रूका। मुंगराबादशाहपुर एवं फूलपुर पुलिस ने पहुंचकर ट्रक चालक को पकड़ लिया।
बादशाहपुर में बीच सड़क पर खड़ी हुई ट्रक, लगा जाम
मुंगरा बादशाहपुर बाजार में टंकी फटने पर बीच सड़क पर ट्रक खड़ा हो गया। इससे प्रयागराज-जौनपुर मुख्य राजमार्ग पर जाम लग गया। जिसे हटाने के लिए पुलिस प्रशासन को भारी मशक्कत करनी पड़ी।