सरायइनायत थाना क्षेत्र के बगई खुर्द गांव की रहने वाली पायल विश्वकर्मा (27) दो दिन पहले अपनी 11 माह की मासूम बेटी आंचल को लेकर थरवई थाना क्षेत्र के मेडुआ गांव स्थित अपने मायके गई हुई थी। सोमवार शाम वह मेडुआ गांव निवासी बलिकरन बिंद (22) के साथ बाइक से अपने ससुराल बगई खुर्द के लिए रवाना हुई।
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर बैठी महिला और उसकी मासूम बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक चला रहे युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी बनी में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने शहर रेफर कर दिया। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुए सड़क हादसे की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सरायइनायत थाना क्षेत्र के बगई खुर्द गांव की रहने वाली पायल विश्वकर्मा (27) दो दिन पहले अपनी 11 माह की मासूम बेटी आंचल को लेकर थरवई थाना क्षेत्र के मेडुआ गांव स्थित अपने मायके गई हुई थी। सोमवार शाम वह मेडुआ गांव निवासी बलिकरन बिंद (22) के साथ बाइक से अपने ससुराल बगई खुर्द के लिए रवाना हुई। वह जैसे ही शाम करीब साढ़े सात बजे कोखराज-हंडिया हाईंवे पर बगई कला गांव के सामने पहुंची ही थी कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पायल विश्वकर्मा और उसकी (11 माह) आंचल की बेटी आंचल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बाइक चला रहा बलिकरन बिंद छिटककर दूर जा गिरा। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक हंडिया की तरफ गाड़ी लेकर भाग निकला। हादसे को देख आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सराइनायत पुलिस भी मौके पर पहुंची और मां-बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना की खबर उसके मायके व ससुराल पहुंची तो कोहराम मच गया। मृतक पायल की दो बेटियां बड़ी बेटी आर्या (5) वर्ष है। आंचल बेटी को वह साथ लेकर गई थी। जिसे लेकर घर लौट रही थी और रास्ते में हादसे का शिकार हो गई।