राजकीय महाविद्यालयों को मिले 19 असिस्टेंट प्रोफेसर
0 यूपीपीएससी ने जारी किया सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार को उच्च शिक्षा विभाग के तहत राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 19 पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर गणित के सात और हिंदी एवं इतिहास के छह-छह पद शामिल हैं।
आयोग की ओर से जारी परिणाम के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी के पद पर सुशील कुमार, सचिन मिश्र, सौरभ कुमार, गीता, नेहा गौड़ एवं मालती देवी, असिस्टेंट प्रोफेसर गणित के पद पर आकांक्षा सिंह, शिवम अग्रवाल, सचिन कुमार, कुश कुमार मिश्र, बीनू सिंह, मुकेश गुप्ता एवं धीरज शुक्ल और असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास के पद पर तरुण प्रकाश, सुमन, अमर सिंह, दिनेश कुमार, आनंद नाथ एवं प्रियंका को चयनित घोषित किया गया है।
सहायक निदेशक मत्स्य के छह पदों पर चयन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मत्स्य विभाग में सहायक निदेशक मत्स्य के छह पदों पर सीधी भर्ती का चयन परिणाम जारी कर दिया है। इन पदों पर प्रियंका आर्या, गायत्री पांडेय, भानु चंद्रा, मुनीश कुमार, राहुल कुमार एवं दीपांसू को चयनित घोषित किया गया है। वहीं, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में समूह ‘ख’ के सहायक समाजशास्त्री के एक अनारक्षित पद पर कौशिक कुमार का चयन किया गया है।