फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : भेड़ों के झुंड को रौंदते हुए निकल गया ट्रक, 43 की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Sun, 01 Oct 2023 12:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बंधवा गांव के रमेश पाल भेड़ पालक हैं। सुबह पांच के करीब वह भेड़ों को कमरे में से निकाल कर सड़क के किनारे से खेत की ले जा रहे थे। इसी दौरान मेजा रोड से भटौती क्रशर प्लांट की तरफ जा रहा ट्रक भेड़ों को कुचलते हुए निकल गया। जिसमें 43 भेड़ो की मौके पर ही मौत हो गई। एक दर्जन भेड़ जख्मी हो गई हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद सड़क जाम करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजा इलाके के बंधवा गांव के सामने मेजारोड-कोहड़ार मार्ग पर रविवार सुबह पांच बजे के करीब बेकाबू ट्रक भेड़ के झुंड को कुचलते हुए निकल गया। जिसमें 43 भेड़ो की मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर काफी दूर तक भेड़ों का क्षत विक्षत शव बिखरा पड़ा है। एक दर्जन भेड़ें जख्मी हो गईं। उनका इलाज चल रहा है। भेड़ पालक बाल बाल बच गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। ट्रक चालक को पकड़ने की मांग पर अड़े थे। दोपहर तक सड़क जाम रहा।

विज्ञापन

बंधवा गांव के रमेश पाल भेड़ पालक हैं। सुबह पांच के करीब वह भेड़ों को कमरे में से निकाल कर सड़क के किनारे से खेत की ले जा रहे थे। इसी दौरान मेजा रोड से भटौती क्रशर प्लांट की तरफ जा रहा ट्रक भेड़ों को कुचलते हुए निकल गया। जिसमें 43 भेड़ो की मौके पर ही मौत हो गई। एक दर्जन भेड़ जख्मी हो गई हैं।

भेड़ पालक का कहना है कि हादसे में वह बाल बाल बच गया नहीं तो वह भी ट्रक की चपेट में आ जाता। घटना से नाराज लोगों ने सड़क को जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित लोग दोपहर तक सड़क पर डटे हुए हैं। मौके पर एसडीएम मेजा अमित गुप्ता थानाध्यक्ष मेजा के साथ मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में जुटे रहे लेकिन आक्रोशित लोग अपनी मांग पर अडिग रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें