फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचाहार में इनोवा को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत, प्रयागराज के दो घायल

Wed, 02 Dec 2020 12:40 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
लुधियाना के जगरांव में कार और ट्रक की टक्कर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

ऊंचाहार कोतवाली में मंगलवार रात ट्रक ने पीछे से इनोवा गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इनोवा सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन




कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि यूपी 70 ईएस 0004 इनोवा प्रयागराज से लखनऊ बरात में जा रही थी। तभी अरखा के पास पीछे से ट्रक ने इनोवा गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे इनोवा गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार पंधारी (60) निवासी मिर्जापुर तथा सीता पत्नी मोहनलाल की मौत हो गई। साथ ही प्रयागराज के राजापुर निवासी अजय और उनकी पत्नी शरमीला घायल हो गए, जिन्हें पुलिस द्वारा सीएससी ऊंचाहार में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें