मध्य प्रदेश के दमोह व पन्ना जिले से कुछ लोग अस्थि विसर्जन के लिए रविवार भोर में प्रयागराज जा रहे थे। वह शंकरगढ क्षेत्र के गाढ़ा कटरा के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई।
मध्य प्रदेश से प्रयागराज अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे वाहन को रविवार भोर में गाढ़ा कटरा के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वाहन पलट गया। इससे उसमें बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल हो गए। घायलों को एसआरएन में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के दमोह व पन्ना जिले से कुछ लोग अस्थि विसर्जन के लिए रविवार भोर में प्रयागराज जा रहे थे। वह शंकरगढ क्षेत्र के गाढ़ा कटरा के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। दुर्घटना में उनका वाहन पलट गया। इससे उसमें सवार लोग उसमें फंस गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। दुर्घटना में सुशील पुत्र गिरधारी की मौके पर मौत हो गई।
अन्य घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। यहां पर चूड़ामणि पटेल, कुंदन पटेल तथा नारायण पटेल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने एसआरएन रेफर कर दिया। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।