ट्रेन के सामने कूदकर जान देने वाले अधेड़ का शव पोस्टमार्टम के बाद देर शाम घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। सराय ममरेज थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी प्रेमचंद यादव (53) वर्षीय कई वर्षों से बीमार चल रहे थे।
ग्रामीणों ने बताया कि बीते शुक्रवार को सुबह उनकी पत्नी मालती देवी थाना उरांव के आरा कला गांव निवासी अपनी बहन के पुत्र के साथ प्रयागराज से दवा लेकर शाम को बहन के यहां रुक गई थी। इधर, रात में भोजन करने के बाद परिवार के सभी लोग सो गए।
इसबीच, बरिया राम स्टेशन के करीब शनिवार सुबह नौ बजे बुंदेलखंड ट्रेन के सामने कूदकर अधेड़ ने जान दे दी। पुलिस ने पहचान ना होने पर शव को लावारिस में प्रयागराज पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। पत्नी मालती ने बताया कि उसके पति बीमार रहते थे। इससे वे काफी दिनों से परेशान थे।