फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पांच वर्ष पहले पत्नी ने छोड़ दिया था साथ

Fri, 15 Mar 2024 05:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भमईहुसामगंज गांव के रहने वाले महेश जायसवाल उर्फ बब्लू 35 मामूली सी गुमटी चलाकर गुजारा करता था। वृहस्पतिवार शाम अपने छप्पर में फांसी के फंदे पर झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। आस पास के लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
महेश जायसवाल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक तंगी से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पिछले कई वर्षों से अकेले ही जीवन यापन कर रहा था। उसकी पत्नी भी करीब 5 वर्ष पहले छोड़कर चली गई। वृहस्पतिवार शाम हुई घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भमईहुसामगंज गांव के रहने वाले महेश जायसवाल उर्फ बब्लू 35 मामूली सी गुमटी चलाकर गुजारा करता था। वृहस्पतिवार शाम अपने छप्पर में फांसी के फंदे पर झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। आस पास के लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर फूलपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताते हैं कि पिछले कई वर्षों से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उसे 10 वर्ष की एक बेटी माही है। करीब 5 वर्ष पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर दूसरे से शादी कर चली गई। तभी से वह परेशान रहा करता था। बुधवार को वह अपनी बेटी माही को सहसों स्थित अपनी बहन के घर छोड़कर लौटा। वृहस्पतिवार को दिन भर घर पर ही देखा गया था। शाम करीब 7.30 बजे अपने ही कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें