फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ओवरलोड ट्रांसफाॅर्मर के फ्यूज उड़ने से परेशानी

Fri, 22 May 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र धोसड़ा अंतर्गत ग्राम सभा सिसई सिपाह एवं सिसई बाजार में लगे ट्रांसफाॅर्मरों के बार-बार फ्यूज उड़ने और बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम सभा सिसई सिपाह में तालाब के पास लगा सौ केवीए ट्रांसफाॅर्मर प्रतिदिन रात्रि में फ्यूज उड़ने के कारण ओवरलोड की स्थिति में पहुंच जाता है। सिसई बाजार में लगा 25 केवीए ट्रांसफाॅर्मर भी रोजाना रात में फ्यूज उड़ने की समस्या से जूझ रहा है। भाजपा नेता दिलशाद अहमद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मुख्य अभियंता पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम प्रयागराज (ग्रामीण), अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल द्वितीय तथा अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय से शीघ्र ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता को बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें