फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : सोनभद्र के दुद्धी स्टेशन तक चले त्रिवेणी एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा प्रस्ताव

Fri, 02 May 2025 02:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज जंक्शन होकर टनकपुर से शक्तिनगर/राबर्टसगंज जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन सोनभद्र के दुद्धी स्टेशन पर करने का मामला सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने बृहस्पतिवार को उठाया।
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज जंक्शन होकर टनकपुर से शक्तिनगर/राबर्टसगंज जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन सोनभद्र के दुद्धी स्टेशन पर करने का मामला सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने बृहस्पतिवार को उठाया। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) मुख्यालय में स्थायी संसदीय समिति के सदस्य एवं सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी के समक्ष तमाम मुद्दे उठाए।

विज्ञापन


कहा, त्रिवेणी एक्सप्रेस सोनभद्र के दुद्धी स्टेशन तक चलाई जाए। उनकी इस मांग के बाद यह प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजने का निर्णय लिया गया। इस दौरान सांसद ने रांची राजधानी एक्सप्रेस को दो घंटे पहले चलाने को भी कहा गया। इस दौरान पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से चकिया-नौगढ़-सोनभद्र और चुनार-लूसा-घोरावल तक नई रेल लाइन बिछाने, शिवगंगा एक्सप्रेस को मिर्जापुर-कछवा मार्ग से परिचालित करने की भी उन्होंने मांग की। उन्होंने मिर्चीधुरी, हिंदवारी-सोनभद्र और नई बाजार-चुर्क में अंडरपास निर्माण, छत्तीसगढ़-सोनभद्र-लखनऊ-दिल्ली के लिए नई ट्रेनें और सोनभद्र स्टेशन पर कोच इंडिकेटर बोर्ड लगाने का सुझाव दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें