फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल मर्डर: बाप-बहन और भांजी को कुल्हाड़ी से काटा... लाशों को कुएं में डाल किया ये काम; युवक ने इसलिए मारा

Tue, 06 Jan 2026 08:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में 10 बिस्वा जमीन के लिए बेटे ने पिता-बहन और भांजी को मार डाला। आरोपी ने कुल्हाड़ी से हत्याकर शवों को कुएं में फेंक दिया। इसके बाद ऊपर से पुआल डाल दिया। आरोपी ने छोटे भाई पर भी हमला किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
1 of 10
prayagraj tripal murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रयागराज के लोकापुर विशानी गांव में 10 बिस्वा जमीन के लिए बेटे ने पिता, बहन और भांजी की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद तीनों शवों को एक कुएं में फेंक दिया और ऊपर से पुआल डाल दिया। सोमवार को आरोपी की गिरफ्तारी के बाद घटना का खुलासा हुआ।

राम सिंह पटेल (55) के दो बेटे और तीन बेटियां है। हत्यारोपी बड़ा बेटा मुकेश कुमार अपने परिवार के साथ अलग रहता है। छोटा बेटा मुकुंद (24), बेटी साधना और बड़ी बेटी किरण की लड़की आस्था (14) साथ रहते थे। घर में काफी दिनों से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मुकेश की हरकतों से नाखुश राम सिंह ने मकान और जमीन छोटे बेटे मुकुंद के नाम लिख दी थी।

शुक्रवार की रात मुकुंद घर पहुंचा तो ताला बंद था। शनिवार को वह मुकेश के पास पहुंचा और पूछताछ करने लगा तो दोनों में विवाद हो गया। इस पर मुकेश ने तमंचे से गोली चला दी। हालांकि, मुकुंद बाल-बाल बच गया। इसके बाद वह मऊआइमा थाने पहुंचा और बड़े भाई पर आशंका जाहिर करते हुए पिता, बहन और भांजी की गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

2 of 10
ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमार पटेल को जिला न्यायालय के पास से पकड़ा तो घटना सामने आई। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 10
पिता-बहन और भांजी की हत्या करने वाला आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता को बचाने आईं बहन-भांजी तो तीनों की हत्या की
आरोपी मुकेश ने बताया कि वह पिता से 10 बिस्वा जमीन मांग रहा था। इन्कार करने पर गुस्से में रहता था। शुक्रवार रात छोटे भाई की गैर मौजूदगी में वह उन्हें खत्म करने गया था। सो रहे पिता का गला दबाकर मारने का प्रयास किया तो बहन साधना और भांजी आस्था ने देख लिया। उन्होंने बीच-बचाव किया तो पास पड़ी एक कुल्हाड़ी से तीनों की हत्या कर दी।
 

4 of 10
साधना देवी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोहरे का फायदा उठाकर शवों को लगाया ठिकाना
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पेट, सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। कोहरे का फायदा उठाकर तीनों के शवों को एक-एककर बाइक से पास के कुएं में फेंक दिया था। छिपाने के लिए पुआल डाल दिया था।
 
विज्ञापन

5 of 10
आस्था की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इलाके को सील कर चार घंटे सर्च ऑपरेशन
घटना की जानकारी पर गंगानगर डीसीपी, एसीपी फूलपुर, एसीपी सोरांव समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के आसपास के इलाके को सील कर दिया। अग्निशमन की टीम व गोताखोरों ने कुएं को खंगालना शुरू किया। शाम करीब सात बजे तीनों के शव को कुएं से बाहर निकाले गए।
 
विज्ञापन

6 of 10
राम सिंह पटेल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई की हत्या कर हड़पना चाहता था जमीन
लोकापुर विशानी में पिता, बहन और भांजी की हत्या के मामले में पता चला कि तीनों की हत्या के बाद आरोपी अपने छोटे भाई मुकुंद की भी हत्या करने की फिराक में था। इसके बाद वह पूरी जमीन हड़प लेता। इसके लिए उसने बिहार से तमंचा खरीदा था। शनिवार को इसी मकसद से उसने मुकंद को गोली मारी थी। गनीमत रही कि गोली गर्दन को छूती हुई निकल गई और उसकी जान बच गई। 

 
विज्ञापन

7 of 10
राम सिंह पटेल, आस्था और साधना देवी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मुकुंद जब घर पहुंचा तो ताला जड़ा हुआ था। पिता के मोबाइल फोन पर काल की तो फोन बंद था। इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। घर पहुंच कर जब पुलिस ने ताला तोड़ अंदर प्रवेश किया तो बिस्तर खून से सना था।

8 of 10
आरोपी मुकेश कुमार और राम सिंह पटेल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन महीने बाद डोली उठनी थी, अब अर्थी उठेगी
इसके बाद शक गहराया। पुलिस की एक टीम आरोपी के घर पहुंची तो वह मिला नहीं लेकिन सोमवार को धर लिया गया। राम सिंह की सबसे बड़ी बेटी किरण देवी और मझली पुष्पा देवी है।
 

9 of 10
ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साधना सबसे छोटी थी। साधना की 12 अप्रैल को प्रतापगढ़ के हथिगहां में शादी होनी थी। लेकिन वह भाई की निर्ममता की शिकार हो गई। आरोपी मुकेश को लेकर चर्चा है कि वह अपराधी प्रवृत्ति का है। इसी लिए उसे घरवालों ने अलग कर दिया था।
 
विज्ञापन

10 of 10
ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10 बिस्वा जमीन के विवाद में आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है। आरोपी मुकेश कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद हो गई है, मामले की जांच की जा रही है। - कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी गंगानगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें