Prayagraj News : लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस नेता।
- फोटो : प्रयागराज
भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने दी श्रद्धांजलि
भारत रत्न लता मंगेशकर को भाजपा विधि प्रकोष्ठ की ओर से भी श्रद्धांजलि दी गई। काशी क्षेत्र के संयोजक देवेंद्र नाथ मिश्र ने कहा कि लता दीदी का जाना देश और संगीत के क्षेत्र में अपूर्णनीय क्षति है। इस अवसर पर जयवर्धन त्रिपाठी, चंद्रशेखर ओझा, अनिल केसरवानी, गौरव पांडेय, शैलेंद्र प्रताप सिंह, विनोद पांडेय आदि मौजूद रहे।
लता के निधन पर व्यापारियों ने जताया शोक
लता मंगेशकर के निधन पर व्यापारियों ने भी शोक जताया है। कोठा पार्चा व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भारत ने संगीत की दुनिया का नायाब हीरा खो दिया। प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने कहा कि उनकेे जैसी शख्सियत अब इस धरती पर शायद ही आए। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष योगेश गोयल ने कहा कि देश ने अपनी एक विभूति खो दी है। उधर व्यापार नेता लालू मित्तल, मोहम्मद कादिर, सुशील खरबंदा, पल्लवी अरोरा, नवीन अग्रवाल आदि ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
संस्कार भारती ने कहा, अपूरणीय क्षति
संस्कार भारती के माघ मेला शिविर में जुटे कलाकारों के बीच संरक्षिका कल्पना सहाय ने कहा, यह संगीत जगत की ऐेसी क्षति है, जिसे कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता। सभा में मौजूद अध्यक्ष योगेंद्र मिश्र विश्वबंधु,प्रो.असीम मुखर्जी, आलोक रस्तोगी, अभिलाष नारायण, डॉ.प्रदीप भटनागर, रवींद्र कुशवाहा, पंकज गौड़ आदि ने दो मिनट का मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
संगीत जगत नहीं भूल सकता योगदान
अखिल भारतीय संस्था प्रयाग संगीत समिति की सभा में वक्ताओं ने कहा, सुर कोकिला भारतीय संगीत की अमूल्य धरोहर रहीं, संगीत के लिए उनके योगदान को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता है। सचिव अरुण कुमार ने कहा, लता जी के निधन से संपूर्ण संगीत प्रेमी स्तब्ध हैं। शोक व्यक्त करने वालों में संयुक्त सचिव हरिओम श्रीवास्तव, निदेशक देवेंद्र सिंह,रजिस्टार प्रदीप कुमार, उमा दीक्षित आदि शामिल थीं।
संगम पर वैदिक मंत्रों के बीच नमन
माघ मेला क्षेत्र में प्रयागराज सेवा समिति के सचिव तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया ने कहा,संगम तट पर मां गंगा से कामना है कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। शिविर में वैदिक मंत्रों के बीच महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुपमा पांडेय, राकेश,शिव शंकर, विवेक शुक्ला, प्रभुराज पाण्डेय, कात्यायनी, आकाश ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सुभाष चौक पर दी गई श्रद्धांजलि
सिविल लाइंस के सुभाष चौक पर जुटे कांग्रेसियों के साथ पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को देश और संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।