फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : कोलकाता की राह और आसान, प्रयागराज होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेन, सूबेदारगंज स्टेशन पर होगा ठहराव

Sun, 19 Jul 2026 05:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेलवे प्रशासन ने कानपुर और आगरा कैंट से कोलकाता के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया गया है। इनका सूबेदारगंज स्टेशन पर दोनों ओर से ठहराव रहेगा।
विज्ञापन
train indian railways train colour - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे प्रशासन ने कानपुर और आगरा कैंट से कोलकाता के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया गया है। इनका सूबेदारगंज स्टेशन पर दोनों ओर से ठहराव रहेगा। कानपुर सेंट्रल से कोलकाता के लिए (04157) का संचालन हर मंगलवार सुबह आठ बजे से 21 जुलाई से 29 सितंबर तक होगा। सूबेदारगंज में इसका आगमन-प्रस्थान सुबह 10:45-10:50 बजे होगा। अगली सुबह ट्रेन चार बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी (04158) का संचालन प्रत्येक बुधवार 22 जुलाई से 30 सितंबर तक सुबह 7:25 बजे होगा। रात 9:35-9:40 बजे सूबेदारगंज और रात 1:25 बजे ट्रेन कानपुर सेंट्रल पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


इसी तरह आगरा कैंट से कोलकाता के लिए (01911) का संचालन हर बृहस्पतिवार 23 जुलाई से 24 सितंबर तक सुबह 3:40 बजे होगा। सूबेदारगंज में सुबह 11:10-11:15 बजे एवं अगली सुबह 4:05 बजे ट्रेन कोलकाता पहुंच जाएगी। वापसी में कोलकाता से (01912) की रवानगी हर शुक्रवार 24 जुलाई से 25 सितंबर तक सुबह 7:25 बजे होगी। सूबेदारगंज में ट्रेन रात 9:35-9:40 बजे और सुबह आठ बजे ट्रेन आगरा कैंट पहुंच जाएगी।

विज्ञापन

 28 और 29 जुलाई को निरस्त रहेगी प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस

प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस 28 और 29 जुलाई को निरस्त रहेगी। रेल प्रशासन की ओर से झांसी-मानिकपुर रेलखंड के मऊरानीपुर-रोरा के मध्य दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। वहां की जा रही नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से गाड़ी संख्या 11801 प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस 28 और 29 जुलाई और 11802 ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस 27 और 28 जुलाई को निरस्त रहेगी।

19 और 21 से 26 जुलाई तक दो घंटे के लिए ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस को री शेड्यूल (विलंब से रवाना) किया जाएगा। वहीं, 12176 ग्वालियर-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस 21 और 28 जुलाई को एक घंटा, 12176 आगरा कैंट-हावड़ा चंबल 23 जुलाई को एक घंटा के बीच के किसी स्टेशन पर रोकी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें