फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Action : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बस को किया सीज, भदोही जाते समय सोरांव के पास डबल डेकर बस को रोकवाया

Mon, 29 Jul 2024 02:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

होलागढ़ के राम कुमार शुक्ल इंटर कॉलेज के समारोह में शामिल होने पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रास्ते में शक के आधार पर एक बस को रोकवा कर जांच की। इसके बाद उसे सीज कर दिया। परिवहन मंत्री शाम करीब चार बजे वह ज्ञानपुर के लिए निकले।
विज्ञापन
बस का निरीक्षण करते परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होलागढ़ के राम कुमार शुक्ल इंटर कॉलेज के समारोह में शामिल होने पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रास्ते में शक के आधार पर एक बस को रोकवा कर जांच की। इसके बाद उसे सीज कर दिया। परिवहन मंत्री शाम करीब चार बजे वह ज्ञानपुर के लिए निकले। इस दौरान रास्ते में सोरांव के पास एक डबल डेकर बस को झुकी हुई देखकर उन्हें कुछ संदेह हुआ। उन्होंने मौके पर बस को रोका।

विज्ञापन


जांच के दौरान पता चला कि बस का पिछला बायां टायर फटा हुआ था और चेचिस झुकी हुई थी। इसके अलावा बस का बैलून भी फट चुका था। बस दिल्ली से बिहार औरंगाबाद जा रही थी। जांच के दौरान पता चला कि बस 55 सीटर थी और उसमें 45 यात्री सवार थे। बस में काफी फल लदा हुआ था।

पूछताछ में पता चला कि ड्राइवर धीरे-धीरे बस चलाते हुए परिचित की पेट्रोल टंकी ढूंढ रहा था। मंत्री ने यात्रियों के जीवन के साथ खिलवाड़ की बात सामने आने पर बस को सीज कर दिया। उन्होंने को किसी और साधन से औरंगाबाद भेजने को कहा। इस दौरान उनके साथ मौजूद पीटीओ रणवीर सिंह ने यात्रियों को रोडवेज बस से रवाना करते हुए बस को हंडिया टोल के पास सीज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें