फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रूट पर 160 किमी की रफ्तार से जल्द दौड़ेंगी ट्रेन

Wed, 04 Nov 2020 05:48 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
trains will run with 160 km per hour on delhi hawrah rout soon
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा खंड पर जल्द ही ट्रेन की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इसके लिए होने वाले कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एनसीआर के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने मंगलवार को ऑनलाइन बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पारदर्शी तरीके से काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना पर भी विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन


महाप्रबंधक ने अक्टूबर महीने में माल लदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा निर्माण कार्यों की बेहतर प्रगति के लिए अफसरों को बधाई दी। उन्होंने ट्रेनों के सुरक्षित संचालन पर विस्तार से चर्चा की। इसके लिए हो रहे निर्माण कार्र्यों की बिंदुवार समीक्षा की। महाप्रबंधक ने शंटिंग ऑपरेशन और वैगनों से कंसाइनमेंट उतारने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर चर्चा करने के साथ निर्देश का कड़ाई से पालन करने की बात कही। उन्होंने ट्रैक आदि की जांच करने तथा खामियों को दूर करने की बात कही।

उन्होंने इस वित्तीय वर्ष में सुरक्षा को लेकर चलाए गए छह अभियानों और उसकी सफलता पर भी चर्चा की। महाप्रबंधक ने बताया कि अक्टूबर में माल की रिकार्ड लोडिंग हुई। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्टेशन से 37 रेक माल लोड किए गए, जिससे 18.30 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई। उन्होंने इसमें और वृद्धि की बात कही। राजीव चौधरी ने कहा कि माल भाड़े में रियायती दर समझौते ने उत्कृष्ट योगदान दिया है। इस तरह के प्रस्तावों को अंतिम रूप देने में तेजी लाई जाए। बैठक में मंडल प्रमुख समेत अनेक अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन


हावड़ा से बाड़मेर तक चलेगी विशेष ट्रेन
रेलवे प्रशासन की ओर से हावड़ा-बाड़मेर सुपरफास्ट विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन दोनों तरफ से सप्ताह में एक दिन चलेगी। हावड़ा से प्रत्येक शुक्रवार को छह से 27 नवंबर के बीच चलेगी। वहीं बाड़मेर से प्रत्येक बुधवार को 11 नवंबर से दो दिसंबर के बीच चलेगी। ट्रेन हावड़ा से शाम को 6.50 बजे चलकर करीब 36 घंटे 30 मिनट बाद सुबह 7.20 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन सुबह 7.19 बजे आएगी। वहीं बाड़मेर से ट्रेन दिन में 3.55 बजे चलेगी और 36 घंटे बाद सुबह 6.10 बजे हावड़ा पहुंचेगी। प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन दिन में 4.50 बजे आएगी।

एनसीआरएमयू का विस्तार
इलाहाबाद मिनिस्टीरियल ब्रांच नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन का विस्तार किया गया है। फूल चंद्र एवं अका देवी शाखा उपाध्यक्ष बनाई गई हैं। नागेंद्र बहादुर सिंह मंत्री, मानस शुक्ला संयुक्त मंत्री तथा बृजेश ुमार सहायक मंत्री बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें