फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Accident : न्यू जलपाई गुड़ी में हादसे का आसर प्रयागराज तक, जानें कौन-कौन सी ट्रेन हो सकती है लेट

Mon, 17 Jun 2024 05:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सियालदाह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस ने मालगाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में कंचनजंगा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद गुवाहाटी- हावड़ा और गुवाहाटी- दिल्ली रूट पर ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया है।
विज्ञापन
हादसे का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू जलपाईगुड़ी के पास पास ट्रेन हादसा होने के बाद इसका असर प्रयागराज में भी पड़ सकता है। इस रूट से आने वाली कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया जा सकता है या फिर ट्रेनों के आने में विलंब हो सकता है। हालांकि कौन ट्रेन हादसे से प्रभावित हुई है इसकी आधिकारिक सूचना अभी रेलवे की ओर से नहीं जारी की गई है, लेकिन यह माना जा रहा है कि ट्रेन हादसे के बाद यात्रियों की मुसीबत बढ़ सकती है।

विज्ञापन


सियालदाह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस ने मालगाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में कंचनजंगा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद गुवाहाटी- हावड़ा और गुवाहाटी- दिल्ली रूट पर ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया है। इस रूट पर गुवाहाटी से प्रयागराज की ओर आने वाली ट्रेनों के मंगललवार को विलंब से पहुंचने की संभावना है। इसमें नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, अगरतला राजधानी और डिब्रूगढ़ आदि ट्रेनें शामिल हैं, जो प्रयागराज देर से पहुंच सकती हैं। हालांकि रेलवे बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें