हंडिया थाना अंतर्गत पुलिस चौकी बरौत के पास नेशनल हाईवे ओवरब्रिज पर मंगलवार दोपहर एक बजे ट्रेलर व मैजिक की आमने-सामने की भिड़ंत में मोहम्मदाबाद गाजीपुर के मैजिक चालक समेत दो लोग घायल हो गए। वहीं, घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस और एंबुलेंस कर्मियों को दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊपरदहां ले गए जाया गया। जहां से एक को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
नेशनल हाईवे के ओवर ब्रिज पर हुई भिड़ंत में मैजिक चालक मुमताज उर्फ मोनू (30) पुत्र अशरफ व मोनू खान (25) पुत्र मुख्तार खान घायल हो गए। चौकी इंचार्ज बरौत शरद सिंह ने बताया कि मोनू खान की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, मौके पर नेशनल हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।