फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मऊआइमा के आंबेडकर पार्क से बाबा साहब की प्रतिमा चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा दयाराम खानपुर स्थित आंबेडकर पार्क में गौतम बुद्ध और बाबा साहब की प्रतिमा लगी है। सोमवार रात अराजकतत्वों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा चोरी कर ली गई। मंगवार सुबह इसकी जानकारी हुई तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। वहीं, कुछ देर में पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कामता प्रसाद मौर्य उर्फ बच्चा भगत ने मऊआइमा थाने में इसकी सूचना दी थी। मौके पर इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी ने पहुंच कर मुआयना किया। इसी बीच भाजपा नेताओं के साथ भीम आर्मी, बसपा के पदाधिकारी भी पहुंच गए। इस दौरान उन्हें समझाने के लिए एसीपी फूलपुर पंकज लवानिया इंस्पेक्टर समेत अन्य अफसर पहुंचे।
उन्होंने मंगलवार को शाम तक दूसरी प्रतिमा स्थापित करने का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। सूचना पर भाजपा नेता जयप्रकाश पटेल, धर्मेंद्र सरोज, दिवाकर मिश्रा, हरी बाबू मौर्य, रामस्वरूप पूर्व प्रधान, राजेश कुमार गौतम, पूर्व प्रधान सतीश कुमार आदि लोग इकट्ठा थे।
विज्ञापन


दूसरी मूर्ति स्थापित होने पर पुलिस ने ली राहत की सांस

प्रशासन ने लोगों का गुस्सा शांत कराने के लिए मंगलवार शाम चार बजे नई प्रतिमा स्थापित कराई। वहीं, दिन भर लोग प्रतिमा स्थल पर डटे रहे और प्रतिमा स्थापित होने के बाद ही हटे। एसीपी फूलपुर पंकज लवनिया का कहना था कि फिलहाल मौके पर दूसरी प्रतिमा लगा दी गई है। जांच कर चोरों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना की जानकारी होने पर गंगापार जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान भी पहुंच गईं। उन्होंने पुलिस अफसरों से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें