फाफामऊ तिराहे पर टेंपो स्टैंड होने से लगी वाहनों की कतार
तिराहे पर टेंपो स्टैंड के कारण लगातार जाम लग रहा है। इससे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी हो रही है। प्रतापगढ़, सहसों और कचहरी के लिए ई-रिक्शा व विक्रम तिराहे पर सवारी बैठाते हैं।
कुंभ के दौरान तिराहे का सुंदरीकरण कर उसे बड़ा किया गया था। वर्तमान में शास्त्री पुल बंद होने से बड़े वाहन भी इसी मार्ग से भेजे जा रहे हैं। जगह कम होने के कारण बसों को मुड़ने और निकलने में दिक्कत आती है। जाम लगने से दुकानदारों की बिक्री पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
स्थानीय व्यापारियों ने कई बार शिकायत की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी शांतनु सिंह ने बताया कि चालकों को कई बार समझाया गया है। अब उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।