prayagraj news : रविवार को माघ मेला क्षेत्र में भीषण जाम लग गया।
- फोटो : prayagraj
प्रमुख स्नान पर्व बीत चुके हैं लेकिन माघ मेले में घूमने के लिए पहुंचने वालों का सिलसिला अभी थमा नहीं है। छुट्टियों के दिन भीड़ कई गुना ज्यादा हो जाती है और रविवार को भी ऐसा ही हुआ। पिकनिक मनाने के लिए शहरी परिवार संग मेला क्षेत्र की ओर निकले तो रास्तों पर वाहनों की कतार लग गई। दोपहर तक तो स्थिति सामान्य रही लेकिन 12 बजे के बाद जाम की स्थिति उत्पन्न होने लगी। दो बजते-बजते तो मेला क्षेत्र की ओर जाने वाले हर रास्ते चोक होने लगे।
prayagraj news : रविवार को माघ मेला क्षेत्र में भीषण जाम लग गया।
- फोटो : prayagraj
सोहबतियाबाग, बैरहना, बांगड़, अलोपीबाग, नए यमुना पुल पर दूर तक वाहनों की कतार लग गई। हाल यह हुआ कि चारपहिया तो छोड़िए, दोपहिया भी रेंगते नजर आए। हर बीतते वक्त के साथ जाम की स्थिति और गंभीर होती गई। यातायात व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूटते नजर आए। यहां तक कि संबंधित थानों की फोर्स को भी बुलाना पड़ गया। शाम को मेला क्षेत्र से वापसी करने वालों के वाहन निकले तो हालात और बदतर हो गए। स्थिति यह हुई कि अफसरों को भी मौके पर पहुंचना पड़ा। पुलिसकर्मी ही नहीं अफसर भी लगे रहे तब जाकर शाम सात बजे के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
prayagraj news : रविवार को माघ मेला क्षेत्र में भीषण जाम लग गया।
- फोटो : prayagraj