prayagraj news : संगम तट पर युवती के साथ सेल्फी लेतीं प्रियंका गांधी।
- फोटो : prayagraj
इसके बाद ही प्रियंका ने उसको आश्वासन दिया था वह शीघ्र ही उसके गांव आएंगी और मछुआरा समाज के लोगों से उन पर हुए अत्याचार के बारे मे बातचीत करेंगी और उनको न्याय दिलाने का प्रयास करेंगी। मौनी अमावस्या के दौरे के दौरान सुजीत निषाद नाम के मछुआरे ने अपनी नाव पर प्रियंका गांधी को लेकर संगम तक गया था। उसके हाथ से पतवार लेकर प्रियंका ने खुद ही नाव को चलाया और उससे बातचीत की थी।
क्या है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश सरकार ने 24 जून 2019 को पूरे प्रदेश में बालू खनन में नाव का प्रयोग प्रतिबंधित कर दिया था। इससे तमाम निषाद बेरोजगार हो गए। घूरपुर के पास बसवार गांव में इसके पहले 30 जनवरी को राज कंस्ट्रक्शन का ठेका था, जो बंद हो गया है। 4 फरवरी को कुछ लोगों ने शिकायत की कि यहां पर अवैध खनन हो रहा है। पुलिस, प्रशासन और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर खनन में लिप्त नावों को तोड़ दिया था। इस पर ग्रामीण उग्र हो गए। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें महिलाओं समेत 30 से अधिक ग्रामीण चोटिल हो गए। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई न करके छोटे नाविकों की 16 नावों को तोड़ दिया था। मामले में पुलिस ने 200 से अधिक ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज किया था।