30 को प्रयागराज में होगी व्यापारी पंचायत, आएंगे संदीप बंसल
प्रयागराज। प्रयागराज में व्यापारी पंचायत की तैयारी शुरू हो गई है। यहां 30 सितंबर को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल, अखिल भारतीय महिला व्यापार मंडल के ओर से सारस्वत पैलेस स्टेनली रोड पर होगी। पंचायत की तैयारियों को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को चौक स्थित पदाधिकारी सैफ अहमद के प्रतिष्ठान पर हुई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रमेश केसरवानी ने कहा कि पंचायत में प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशांबी जिले के व्यापारी शामिल होंगे। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियों का जिम्मा सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल को दिया गया है। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल ने किया। इस अवसर पर अखिलेश मिश्र, धर्मेंद्र जायसवाल, राजेंद्र केसरवानी, लाल चंद केसरवानी, चंद्र प्रकाश केसरी, शंकरलाल केसरवानी, हरेंद्र सिंह लाली सरदार, अमित सिंह, संतोष सिंह, रतन केसरवानी आदि मौजूद रहे।