थाना क्षेत्र के शिरोखड़ गांव निवासी प्रेम कुमार 34 पुत्र कन्हई कोल शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुघरा से ट्रैक्टर पर फार्मा लादकर दुकानदार के यहां शिरोखड पहुंचाने जा रहा था। सामुदायिक शौचालय शिरोखड गांव में अचानक मोड़ होने के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली सहित अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए सड़क से सटे तालाब में पलट गया।
कोरांव थाना क्षेत्र के शिरोखड गांव में शुक्रवार सुबह अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली सहित पलट गया। हादसे में चालक मौत हो गई जबकि उसमें बैठा एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना क्षेत्र के शिरोखड़ गांव निवासी प्रेम कुमार 34 पुत्र कन्हई कोल शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुघरा से ट्रैक्टर पर फार्मा लादकर दुकानदार के यहां शिरोखड पहुंचाने जा रहा था। सामुदायिक शौचालय शिरोखड गांव में अचानक मोड़ होने के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली सहित अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए सड़क से सटे तालाब में पलट गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक प्रेम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर पर बैठा ट्रैक्टर मालिक का पुत्र विमल कुमार उम्र 13 पुत्र सुरेश कुमार बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल को सीएचसी कोरांव भेजा गया। डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि किशोर विमल कुमार का हाथ फैक्चर हो गया है। उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक वंश नारायण सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना परिजनों को होते ही परिवार में कोहराम मच गया।