फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : फर्जी कागजात से लोकतंत्र सेनानी बनकर ली 17.11 लाख पेंशन, दर्ज किया गया मुकदमा

Thu, 02 Jan 2025 06:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ नीलम उपाध्याय की ओर से दी गई शिकायत के मुताबिक, राजेश कुमार गुप्ता ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर कूटरचना के आधार पर लोकतंत्र सेनानी सम्मान राशि हासिल किया है।
विज्ञापन
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कीडगंज थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल कर लोकतंत्र सेनानी सम्मान योजना में पेंशन का 17.11 लाख रुपये लाभ ले लिया गया। पुलिस ने कृष्णानगर निवासी आरोपी राजेश कुमार गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ नीलम उपाध्याय की ओर से दी गई शिकायत के मुताबिक, राजेश कुमार गुप्ता ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर कूटरचना के आधार पर लोकतंत्र सेनानी सम्मान राशि हासिल किया है। आरोप है कि राजेश गुप्ता 10 मार्च 2016 से 30 नवंबर 2023 तक लोकतंत्र सेनानी सम्मान योजना के तहत कुल 17 लाख 11 हजार 596 रुपये का पेंशन ले लिया है।

हैरानी की बात है कि पिछले लगभग साढ़े आठ साल से पेंशन लेने का खेल चल रहा था। लेकिन, किसी को भी इसकी भनक नहीं लगी। अभिलेखों को खंगालने पर फर्जीवाड़े का खेल उजागर हुआ है। जिलाधिकारी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर विविध कार्रवाई का आदेश दिया है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन

विभागीय स्तर पर भी बैठी जांच

विभागीय जांच में पता चला कि पेंशन लेने के लिए कई तरह के फर्जी दस्तावेजों को इस्तेमाल किया गया है। राजेश ने कुल सात साल आठ महीने तक पेंशन ली है। ऐसे में शक है कि विभाग में किसी के मिली भगत होने से इतने सालों से पेंशन का पैसा जाता रहा। इसलिए किसी को भनक तक नहीं लगी।

वहीं, विभागीय स्तर पर भी कर्मियों की भूमिका को लेकर जांच बैठ गई है। वहीं, थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि अपर नगर मजिस्ट्रेट की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे की विवेचना की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें