फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप की बैठक में राम मंदिर निर्माण की तारीख तय करने का फैसला टला

Tue, 21 Jan 2020 01:36 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
माघ मेले में सोमवार को विहिप पंडाल में शुरू हुई केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में राममंदिर व अ - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के माघ मेला शिविर में विरोट संत सम्मेलन सोमवार को सुबह शुरू हो गया। इसमें देशभर के तमाम नामी संतों ने हिस्सा लिया। इसकी अध्यक्षता स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती कर रहे थे। इस सम्मेलन में योध्या में मंदिर निर्माण की तारीख की घोषणा के बाबत फैसले को टाल दिया गया।

विज्ञापन


बता दें कि विश्व हिंदू परिषद के माघ मेला शिविर में विरोट संत सम्मेलन सोमवार सुबह शुरू हुआ। इस संत सम्मेलन के लिए विहिप ने देशभर के तमाम नामी संतों को आमंत्रण भेजा था। इसमें जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरि, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद, पंतजलि योगपीठ के बाबा रामदेव आदि के नाम भी शामिल हैं। 

हालांकि, इन सभी संतों की ओर से सोमवार की रात नौ बजे तक यहां आने की कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी। ऐसे में मंगलवार को संत सम्मेलन में यह नामी संत शामिल होंगे या नहीं, इसे लेकर विहिप शिविर में भी उहापोह की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विहिप महामंत्री मिलिंद परांडे ने बताया था कि संत सम्मेलन में समान नागरिक संहिता, राष्ट्रीय जनसंख्या नीति, भारतीय संस्कृति, संस्कार, जीवन मूल्य, गंगा, गाय आदि पर विषयों पर विचार होगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को मार्गदर्शक मंडल की बैठक में शिरकत करने वाले सभी संत इस सम्मेलन में भी भाग लेंगे। राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास भी संत सम्मेलन में मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें