फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में तंबाकू से बचाव की देंगे जानकारी

Sun, 13 Jan 2019 02:37 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
तंबाकू - फोटो : self
विज्ञापन
कुंभ मेला में श्रद्धालुओं को तंबाकू से बचाव की जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। विशेषज्ञ एप के माध्यम से ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग कर उपचार के बारे में जानकारी देंगे। इस बारे में शनिवार को मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टरों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए एडी हेल्थ, मेला प्रभारी डॉ. एके पालीवाल ने तंबाकू के दुष्प्रभाव तथा इसके सेवन से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहाकि तंबाकू के सेवन से ओरल कैंसर का खतरा होता है। इससे बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तंबाकू उन्मूलन और ओरल कैंसर जांच कराने का निर्णय लिया है। इसे कुंभ में आए श्रद्धालुओं को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं में शामिल किया गया है। 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, टाटा ट्रस्ट मुंबई, कमला नेहरू हॉस्पिटल, आईएमए, आईडीए, बायोकॉन फाउंडेशन के सहयोग से ओरल कैंसर स्क्रीनिंग के लिए कार्यशाला में डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें एप के उपयोग के बारे में जानकरी दी गई। सीएमओ डॉ. मेजर गिरजा शंकर बाजपेयी ने कुंभ के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे तंबाकू उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


कार्यशाला में डॉ. बीके मिश्रा, आरसी पांडेय, डॉ. नवीन खरगेकर, डॉ. मधु चंद्रा, महेंद्र कुमार, डॉ. प्रवीण, डॉ. सचिन प्रकाश, शैलेंद्र मौय, नौशाद आलम, प्रमोद कुमार सिंह, सुमन लता त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें