to win the covid 19 the service of nurses is important
- फोटो : CITY DESK
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर फ्लोरेंस नाइटिंगेल के 200वें जन्मदिवस पर अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस मनाया गया। इसमें कोरोना के मरीजों के उपचार में लगी नर्सों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मेडिकल कॉलेज के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने नर्सों के योगदानों को अहम बताया। कहा कि बिना उनके कोविड-19 से जीता नहीं जा सकता है। उन्होंने एसआरएन की वरिष्ठ मातृका लीड़िया गायकवाड़, सिस्टर इंचार्ज मंजीत रानी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, एसआरएन के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, नर्स सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
उधर, सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने अपने कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर कोविड-19 के मरीजों के उपचार में लगी नर्सों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें कोटवा-बनी की 12, नगरीय पीएचसी की सात, पांच नर्स मेंटर शामिल हैं। इस दौरान कोटवां-बनी की नर्सों ने अपने अनुभव भी साझा किए। इस मौके पर डॉ. दीपेंद्र मालवीय, डॉ. आरएस ठाकुर, डॉ. सत्येंद्र राय, डॉ. वीके मिश्रा, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. राहुल सिंह, मुकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य के अधीक्षकों की ओर से भी नर्सों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा वात्सल्य इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग सहित शहर के तमाम नर्सिंग स्कूलों की ओर से भी कार्यक्रम आयोजित कर नर्सिंग दिवस मनाया गया।
to win the covid 19 the service of nurses is important- फोटो : CITY DESK