फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हावड़ा, सलचापरा के लिए भी चलेगी पार्सल एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज-झांसी के बीच पार्सल ट्रेन की शुरुआत के साथ रेलवे बृहस्पतिवार नौ अप्रैल से नई दिल्ली से हावड़ा एवं लिंच से सलपाचरा के लिए भी पार्सल ट्रेन शुरू करने जा रहा है। तीनों ही पार्सल ट्रेन का प्रयागराज जंक्शन पर भी ठहराव सुनिश्चित है। ऐसे में जिन स्थानीय व्यापारियों को संबंधित स्टेशन एवं उसके रूट पर पड़ने वाले शहरों में अपने माल आदि भेजने हैं, वह इन पार्सल ट्रेनों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि नई दिल्ली से हावड़ा के बीच पार्सल एक्सप्रेस का संचालन नौ और 16 अप्रैल एवं हावड़ा से 11 एवं 18 अप्रैल को होगा। एक अन्य दूसरी पार्सल ट्रेन दिल्ली से 13 एवं हावड़ा से 15 अप्रैल को चलेगी। दिल्ली से सुबह सात बजे चलने के बाद पार्सल एक्सप्रेस शाम 4.30-4.40 एवं हावड़ा से शाम चार बजे चलने के बाद अगले रोज सुबह 7.50-7.55 बजे ट्रेन प्रयागराज जंक्शन आएगी। इसी तरह लिंच से सलचपारा के बीच पार्सल ट्रेन नौ अप्रैल को चलेगी।
लिंच से शाम छह बजे प्रस्थान करने के बाद पालनपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, अछनेरा, आगरा फोर्ट, कानपुर होते हुए रात 2.30-3.00 बजे ट्रेन प्रयागराज एवं गुवाहाटी के रास्ते अगले दिन शाम सात बजे सलचापरा पहुंच जाएगी। वापसी में यही गाड़ी सलचापरा से 13 अप्रैल की शाम सात बजे चलकर 15 अप्रैल की सुबह 11 बजे प्रयागराज पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें