फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गंगा पार करने के लिए कई किमी का करना पड़ रहा अतिरिक्त सफर

Sat, 20 Dec 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
डेंगुरपुर का अर्ध निर्मित पीपा पुल भारतगंज.....
विज्ञापन
क्षेत्र के महेवा गांव के सामने डेंगुरपुर गंगा घाट पर इस बार भी पांटून पुल (पीपा पुल) जोड़ने की प्रक्रिया अभी अपनी चाल में है, सामान्यतः यह पुल मई के अंत या जून के प्रथम सप्ताह में निष्क्रिय किया जाता है और फिर विजय दशमी के बाद पुनः जोड़ा जाता है, लेकिन इस वर्ष दिसंबर में भी पुल का निर्माण शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

पुल न बनने का खामियाजा आसपास के गांवों के लोगों को उठाना पड़ रहा है। पुल न होने से उन्हें प्रयागराज या मिर्जापुर होकर चक्कर काटना पड़ रहा है, जिससे समय और पैसों दोनों की बर्बादी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की कि पांटून पुल का निर्माण तत्काल कराया जाए, ताकि राहगीरों को राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें