खुल्दाबाद में रहने वाले राजन(25) ने बेरोजगारी से तंग आकर ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना चौफटका रेलवे क्रॉसिंग पर हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया है कि नौकरी न लगने की वजह से वह परेशान रहता था।

विज्ञापन
मृतक के पिता पन्नलाल एयरफोर्स में चतुर्थ श्रेणी कर्मचाीर थे। करीब 10 साल पहले उनका निधन हो गया था जिसके बाद से राजन मृतक आश्रित कोर्ट में नौकरी पाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी उसे नौकरी नहीं मिल सकी। इसे लेकर वह बेहद परेशान रहता था। मंगलवार रात आठ बजे के करीब वह बिना बताए घर से निकल गया।
इसकेबाद चौफटका रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचकर ट्रेन से कट गया। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद सूचना दी तो परिजन भी रोते-बिलखते आ गए। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि परिजनों ने बताया कि बेरोजगारी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। उसके परिवार में एक भाई के अलावा दो बहनें हैं।