संयुक्त टीम ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस दौरान आपूर्तिकर्ता कंपनी की ओर से आपस में वार्ता होने पर साल स्लीपर और साल एजिंग परीक्षण के लिए उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। इसी तरह 12 अगस्त को वन निगम और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम ने मेसर्स धोरम नाथ ट्रेडर्स की ओर से भंडारण किए गए आरा मशीन सुनील टिंबर पर साल स्लीपर की जांच की गई। इस दौरान 27 साल स्लीपर में से कोई भी मानक के अनुरूप नहीं पाया गया।
संयुक्त टीम ने मुख्य अभियंता को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि अन्य आरा मशीनों पर भी स्लीपरों की उपलब्धता की ऐसी ही स्थिति हो सकती है। संयुक्त टीम ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया है कि 11 अगस्त को इसकी वीडियोग्राफी कराकर भी भेजी जा चुकी है। साथ ही मुख्य अभियंता व वन निगम के महाप्रबंधक से आग्रह किया गया है कि इस पर जल्द निर्णय लिया जाए, ताकि आगे कदम उठाया जा
पांच टिंबर कंपनियों ने 20 दिन में की लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ दो प्रतिशत साल स्लीपर की आपूर्ति
जिन पांच टिंबर कंपनियों को न्यूनतम दर पर वर्क ऑर्डर दिया गया है, उनमें धोरमनाथ ट्रेडर्स, अनमोल टिंबर, नथानी टिंबर, धोरमनाथ ट्रेडिंग कंपनी और केएन पटेल एंड कंपनी को अनुबंध के तहत छह नवंबर तक आपूर्ति पूरा करने के लिए कहा गया है। लेकिन, 20 दिन में 19 अगस्त सिर्फ 2.03 प्रतिशत ही साल स्लीपर की आपूर्ति हो सकी है। वह भी जो पासिंग कमेटी की ओर से उपयुक्त स्लीपर बताए गए थे। उनमें भी कई स्लीपर यहां थर्ड पार्टी एजेंसी ने रिजेक्ट कर दिए हैं।