फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : एसआरएन हॉस्पिटल में तीमारदार ने किया डॉक्टर पर हमला, सिर फूटा

Fri, 07 Apr 2023 01:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एसआरएन हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार देर रात सर्जरी विभाग में मरीज के साथ आए तीमारदार ने डॉक्टर पर हमला बोल दिया। हमले में डॉक्टर का सिर फूट गया। हमला करने वाले युवक की भी पिटाई की गई।
विज्ञापन
Prayagraj News : स्वरूपरानी नेहरू हास्पिटल। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसआरएन हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार देर रात सर्जरी विभाग में मरीज के साथ आए तीमारदार ने डॉक्टर पर हमला बोल दिया। हमले में डॉक्टर का सिर फूट गया। हमला करने वाले युवक की भी पिटाई की गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। देर रात तक तहरीर नहीं दी गई थी।

एसआरएन हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार की रात सर्जरी विभाग में एक मरीज पहुंचा था। उसके साथ दो युवक भी थे। सर्जरी विभाग में मौजूद जूनियर डॉक्टर से एक युवक की बहस हो गई। युवक ने जूनियर डॉक्टर पर हमला बोल दिया। डॉक्टर का सिर फूट गया।

विज्ञापन


आरोपी युवक की भी पिटाई की गई। डॉक्टर ने तमंचे की बट से हमले का आरोप लगाया। सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली अबनेंद्र सिंह फोर्स लेकर पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास किया जा रहा है। किसी पक्ष ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें