फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद पार्क में जल्द लहराएगा तिरंगा

Mon, 10 Apr 2017 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में जल्द ही तिरंगा लहराएगा। लैंड स्केपिंग का काम एडीए करा चुका है। राष्ट्रीय ध्वज प्राधिकरण ही लगवाएगा। ध्वज की हिफाजत का जिम्मा आरएएफ के हवाले रहेगा। योजना शीघ्र ही मूर्त रूप लेगी। यह जानकारी जस्टिस दिलीप गुप्ता ने रविवार को पार्क के निरीक्षण के दौरान दी। न्यायमूर्ति ने पार्क में सफाई रखने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए।
विज्ञापन


जस्टिस दिलीप गुप्ता ने डीएम संजय कुमार को निर्देशित किया कि पूरे पार्क में घास लगाने की व्यवस्था की जाए। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के साथ सिंथेटिक ट्रैक डैमेज न हो, इसके पुख्ता इंतजाम हों। साथ ही पार्क में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाए। जस्टिस गुप्ता ने कहा कि इस ऐतिहासिक पार्क में आने वाले सुखद अनुभव लेकर लौटें, इसका ध्यान रखा जाए। पार्क में पानी और प्रकाश की उचित व्यवस्था भी कराने के निर्देश दिए। जस्टिस गुप्ता के साथ पार्क में मौजूद डीएम ने कई स्थानों पर गंदगी देख उद्यान अधीक्षक से नाराजगी जताई। कहा कि जन सुविधाएं भी दुरुस्त होनी चाहिए। पार्क में लगे बेंच बेतरतीब होने पर भी आपत्ति जताई। पार्क के भीतर बेंचों और खंभों पर पोस्टर चिपके देख डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने गड़बड़ियों को 24 घंटे के भीतर दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें