फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में सपाइयों के खिलाफ गरजे भाजपाई

Sat, 28 May 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए उपद्रव के बाद भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रभारी जिलाधिकारी अटल कुमार राय को एक ज्ञापन देकर दोषी सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। 
विज्ञापन


शुक्रवार को भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्त की अगुवाई में सांसद श्यामा चरण गुप्ता, डॉ. नरेंद्र सिंह गौर, विजय मिश्र, डॉ. कमला सिंह, शशि वार्ष्णेय, देवेंद्र नाथ मिश्र, सुबोध सिंह, शशांक त्रिपाठी, सुशील मिश्र, आशीष गुप्ता, पुनीत मिश्र, विदुप अग्रहरि, प्रवीण मालवीय, शैलतनया श्रीवास्तव आदि भाजपा नेता कलक्ट्रेट पहुंच गए। यहां सपाइयों के खिलाफ खूब गरजे। इस दौरान भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रभारी डीएम अटल कुमार राय को सौंपा। भाजपाइयों ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला करने वाले दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

उधर, इस मामले में भाजपा नेताओं ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी नेता डॉ. एलएस ओझा ने कहा कि सुभाष चौराहे बृहस्पतिवार को जो हुआ वह मोदी सरकार की तमाम उपलब्धियों पर सपा की हताशा है। पार्टी नेता उदय प्रताप सिंह ने दोषी सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि 48 घंटे में दोषी लोग गिरफ्तार न किए गए तो भाजपा सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें