फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : तीन साल पहले बड़ा बेटा और अब बेटा रहस्यमयी तरीके से लापता, सातवीं कक्षा में पढ़ता था सचिन

Wed, 26 Jun 2024 12:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पीड़ित श्यामजी पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह नीवा रोड सैनिक काॅलोनी में पत्नी रीना पाल व बेटे सचिन और अमन के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि परिजन 23 जून की सुबह सोकर उठे तो छोटा बेटा अपने कमरे में नहीं था।
विज्ञापन
लापता सचिन पाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर किसी का लाडला थोड़ी देर के लिए अपनों की नजरों से ओझिल हो जाए तो माता-पिता तुरंत परेशान होने लगते हैं। सोचिए उन माता-पिता पर क्या गुजरती होगी, जिनका तीन साल पहले बड़ा बेटा और अब छोटा रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया हो। मामला धूमनगंज थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां के रहने वाले श्यामजी पाल का बेटा सचिन पाल लापता हो गया है। पीड़ित पिता ने बेटे की खोज में दर-दर की ठोकरें खाईं। लेकिन, जब वह नहीं मिला तो धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। बहरहाल, पुलिस लापता को तलाशने में जुट गई है।

विज्ञापन


पीड़ित श्यामजी पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह नीवा रोड सैनिक काॅलोनी में पत्नी रीना पाल व बेटे सचिन और अमन के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि परिजन 23 जून की सुबह सोकर उठे तो छोटा बेटा अपने कमरे में नहीं था। पहले तो लगा कि वह दोस्तों के साथ खेलना गया होगा। काफी इंतजार के बाद घर नहीं लाैटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। लेकिन, उसका कुछ नहीं पता चल सका।

हार मानकर धूमनगंज थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करवाया। जांच में पता चला कि उनका बेटा घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। वह अकेला ही जा रहा था। आगे जाने पर अन्य कैमरों को खंगाला गया। लेकिन, उसका कुछ नहीं पता चला और वह रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया।

विज्ञापन

सातवीं कक्षा का छात्र था सचिन

पीड़ित पिता श्यामजी पाल ने बताया कि वह क्षेत्र के एक स्कूल में चपरासी का काम कर घर परिवार चलाते हैं। उनका बेटा सचिन घर में सबसे छोटा था। वह सैनिक काॅलोनी स्थित केसी कॉन्वेंट स्कूल में सातवीं का छात्र था। उसके सभी दोस्त अच्छे थे। किसी से इतना मतलब नहीं रखता था। कभी उसने कहीं जाने की बात भी नहीं की। लेकिन, अचानक से पता नहीं क्या हो गया कि उनका बेटा उनसे दूर चल गया। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है। लेकिन, उसकी तलाश हो भी पाएगी कि नहीं इस बात का डर सता रहा है।

जुलाई 2021 में लापता हुआ था बड़ा बेटा

पीड़ित ने बताया कि करीब तीन साल पांच जुलाई 2021 को उनका बड़ा बेटा सागर पाल भी अचानक घर से सुबह-सुबह लापता हो गया था। वह भी सैनिक काॅलोनी के केसी कॉन्वेंट स्कूल में सातवीं में पढ़ता था। उसके लापता होने पर रिश्तेदार समेत अन्य सभी दोस्तों से जानकारी लेकर उसकी खोजबीन की गई थी। लेकिन, वह अब तक नहीं मिला। अब सचिन के भी लापता होने पर माता-पिता के आंसू एक बार फिर छलक पड़े।
विज्ञापन

थाने में बार-बार चक्कर फिर नहीं मिले बेेटे

पीड़ित ने बताया कि बड़े बेटे सागर की तलाश के लिए थाने में सैकड़ों बार चक्कर मार चुके हैं। लेकिन, पुलिस उन्हें यह कहकर वापस लाैटा देती है कि उसका कुछ नहीं पता चला है। पुलिस कभी बेटे की फोटो लाने को तो कभी विज्ञापन निकालने को कही है। ऐसे में अब छोटे बेटे के लापता होने पर फिर से थाने का चक्कर लगना शुरू हो गया है। उम्मीद है कि शायद उनके दोनों बेटे एक दिन वापस आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें