फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : फर्जी प्रमाणपत्रों से शिक्षक भर्ती की जांच के लिए तीन महीने की मोहलत, अनुपालन न होने पर कोर्ट सख्त

Sat, 14 Nov 2026 06:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सहायक शिक्षकों की नियुक्तियों में फर्जी और जाली प्रमाणपत्रों के इस्तेमाल के आरोपों की राज्यव्यापी जांच कराने के अपने जनवरी 2026 के आदेश का पालन करने के लिए प्रदेश सरकार को तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया है।
विज्ञापन
कोर्ट का आदेश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सहायक शिक्षकों की नियुक्तियों में फर्जी और जाली प्रमाणपत्रों के इस्तेमाल के आरोपों की राज्यव्यापी जांच कराने के अपने जनवरी 2026 के आदेश का पालन करने के लिए प्रदेश सरकार को तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया है।

विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि आदेश की जानबूझकर अवहेलना करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्रथम दृष्टया अवमानना का मामला बनता है। न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल ने यह आदेश अमरोहा के ब्रजेश कुमार बगवार की अवमानना याचिका पर दिया।

याचिका में बेसिक शिक्षा के प्रमुख सचिव समेत तीन अधिकारियों पर आदेश का पालन नहीं करने का आरोप लगाया गया था। याचिकाकर्ता का कहना था कि आदेश की प्रमाणित प्रति सौंपने के बावजूद अधिकारियों ने निर्देशों का पालन नहीं किया।
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि अधिकारियों को दंडित करने का प्रथम दृष्टया मामला बनता है। हालांकि, उन्हें एक और अवसर देते हुए पांच नवंबर के आदेश की प्रति पेश किए जाने की तारीख से तीन महीने के भीतर जनवरी के आदेश का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने याचिका निस्तारित करते हुए आदेश का पालन नहीं होने पर नई अवमानना याचिका दाखिल करने की छूट दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें