फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर रेलवे : पुणे, बंगलूरू रूट से एनसीआर आने वाली सात ट्रेनों का बदला गया रास्ता, रीमॉडलिंग का होना है कार्य

Sat, 14 Nov 2026 06:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मध्य रेल के पुणे मंडल में येवला यार्ड के रीमॉडलिंग के दूसरे चरण के कार्य के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने जा रहा है। रेल प्रशासन ने दौंड-मनमाड खंड पर इस काम के चलते उत्तर मध्य रेलवे की ओर आने वाली सात ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य रेल के पुणे मंडल में येवला यार्ड के रीमॉडलिंग के दूसरे चरण के कार्य के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने जा रहा है। रेल प्रशासन ने दौंड-मनमाड खंड पर इस काम के चलते उत्तर मध्य रेलवे की ओर आने वाली सात ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है। इसके अतिरिक्त, दो ट्रेनों को पुनर्निर्धारित किया गया है और नौ ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर 30 मिनट से दो घंटे तक रोका जाएगा।

विज्ञापन


मार्ग परिवर्तित होने वाली ट्रेनों में 18 दिसंबर 2026 को वास्को-द-गामा–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस पुणे-लोनावाला-पनवेल-कल्याण-नासिक के रास्ते चलेगी। इसी दिन हुब्बल्लि-बनारस एक्सप्रेस सोलापुर-कुर्दवाड़ी-लातूर रोड-परभणी-छत्रपति संभाजीनगर के रास्ते जाएगी। जम्मू तवी-पुणे एक्सप्रेस 17 और 20 दिसंबर 2026 को मनमाड-नासिक रोड-कल्याण-पनवेल-लोनावाला-पुणे के रास्ते संचालित होगी।

निजामाबाद-पुणे एक्सप्रेस 18 दिसंबर 2026 को परभणी-परली वैजनाथ-लातूर रोड-कुर्दवाड़ी-दौंड-पुणे के रास्ते चलेगी। हजरत निजामुद्दीन-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस भी 18 दिसंबर 2026 को मनमाड-नासिक रोड-कल्याण-पनवेल-लोनावाला-पुणे के रास्ते जाएगी। केएसआर बेंगलुरु–नई दिल्ली एक्सप्रेस और हुब्बल्लि–योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 21 दिसंबर 2026 को परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
विज्ञापन


पुनर्निर्धारित ट्रेनों में हडपसर-बनारस एक्सप्रेस 19 दिसंबर 2026 को 2 घंटे 10 मिनट की देरी से चलेगी। पुणे-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 22 दिसंबर 2026 को 3 घंटे 10 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी। कई अन्य ट्रेनें नवंबर और दिसंबर 2026 में विभिन्न तिथियों पर 30 मिनट से लेकर 3 घंटे 40 मिनट तक नियंत्रित रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें