कर्नलगंंज क्षेत्र में जालान्स मॉल के पास केनरा बैंक का एटीएम बूथ है। शुक्रवार की रात एक व्यक्ति ने 10 हजार निकालने के लिए एटीएम कार्ड डाला। मशीन से रुपये गिनने की आवाज तो आई, लेकिन रुपये नहीं निकले। उसने बाहर आकर गार्ड से शिकायत की।
कर्नलगंज पुलिस ने एटीएम में लोहे की पत्ती डालकर पैसे निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। तीनों ने महीने भर पहले भी इसी एटीएम से नौ हजार रुपये चोरी किए थे। शुक्रवार की रात भी तीनों ने इसी एटीएम से चोरी का प्रयास किया। सीसीटीवी से तीनों को पहचान लिया गया।
विज्ञापन
कर्नलगंंज क्षेत्र में जालान्स मॉल के पास केनरा बैंक का एटीएम बूथ है। शुक्रवार की रात एक व्यक्ति ने 10 हजार निकालने के लिए एटीएम कार्ड डाला। मशीन से रुपये गिनने की आवाज तो आई, लेकिन रुपये नहीं निकले। उसने बाहर आकर गार्ड से शिकायत की। गार्ड ने मैनेजर को फोन किया तो बैंक के लोग पहुंच गए। जांच की गई तो एटीएम में लोहे की एक पत्ती मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
बताया गया कि एक महीने पहले ही इसी तरह से एक ग्राहक के नौ हजार रुपये निकाल लिए गए थे। सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई तो तीन युवक एटीएम में लोहे की पत्ती डालते हुए दिखे। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। शनिवार को कर्नलगंज क्षेत्र से बाघराय प्रतापगढ़ के मनीष पाल, लीलापुर के आशुतोष शर्मा और राजकुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
उनके पास से एटीएम में डालने वाली लोहे की पत्ती, पेचकस व अन्य सामान बरामद हुआ। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कई अन्य एटीएम बूथ से भी गिरोह ने रुपये निकाले हैं।