prayagraj news : हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : prayagraj
मध्य प्रदेश के सतना में हुए भीषण सड़क हादसे में बम्हरौली निवासी सैन्य इंजीनियर प्रवीण मिश्रा (35) समेत तीन की मौत हो गई। मृतकों में उनके माता-पिता भी शामिल हैं। जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुजुर्ग दंपती की मौके पर ही जबकि सैन्य इंजीनियर की शहर में कैंट स्थित सैन्य अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूल रूप से मध्य प्रदेश के रीवा स्थित गुढ़ केर हने वाले अरुण मिश्रा (66) सेना से रिटायर हुए थे। वह धूमनगंज के बम्हरौली में परिवार समेत रहते थे। उनका बेटा प्रवीण सेना में इंजीनियर था जो पिछले दिनों छुट्टियां मनाने घर आया था। पिछले साल 20 मार्च को ही उसकी शादी कोमल से हुई थी। कुछ दिनों पहले ही पूरा परिवार पैतृक निवास रीवा गया था। जहां से तीन दिन पहले सभी कार से मैहर देवी का दर्शन करने गए थे। शाम को पूरा परिवार रीवा लौट रहा था, तभी सतना में रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया।