फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविंग क्रिश्चियन कॉलेज में भी ऑनलाइन होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं

Fri, 12 Feb 2021 10:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Allahabad University
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के बाद अब इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) में भी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। यह निर्णय शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. अरुण मोजेज की अध्यक्षता में हुई विभागाध्यक्षों की समिति की बैठक में लिया गया। जल्द ही महाविद्यालय में परीक्षा समिति की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें ऑनलाइन परीक्षा के प्रारूप को अंतिम रूप दिया जाएगा। 

विज्ञापन


ईसीसी ने कोविड काल के दौरान यूजीसी के निर्देश पर छठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं भी ऑनलाइन आयोजित की थीं, जबकि दूसरे एवं चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया था। ईसीसी इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) का संघटक महाविद्यालय है, लेकिन, स्वायत्तशासी संस्था होने के नाते ईसीसी अपनी परीक्षाएं अलग से कराता है। इविवि में स्नातक की वार्षिक परीक्षाएं होती हैं, लेकिन ईसीसी में परास्नातक के साथ स्नातक में भी सेमेस्टर की व्यवस्था लागू है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय
बैठक में निर्णय लिया गया कि कोविड-19 के मद्देनजर छात्र हित में इस बार सभी पाठ्यकमों की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। बैठक के दौरान परीक्षाओं से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी चर्च की गई। प्राचार्य डॉ. अरुण मोजेज ने बताया कि महाविद्यालय समय रहते सभी तैयारियां पूरी कर लेगा, ताकि ऑनलाइन परीक्षाएं सुचारु रूप से संचालित की जा सकें। इसके लिए जल्द ही परीक्षा समिति की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें प्रश्रपत्र के प्रारूप, परीक्षा की अवधि, परीक्षा कार्यक्रम एवं ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली से जुड़े मुद्दों पर चर्चा किए जाने के साथ महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

इविवि जल्द जारी करेगा परीक्षा कार्यक्रम

कोविड-19 के मद्देनजर इविवि की ओर से भी सेमेस्टर एवं वार्षिक परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित किए जाने का निर्णय लिया जा चुका है। विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर सकता है।  इविवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि ऑनलाइन परीक्षा के प्रारूप को अंतिम रूप दिया ज रहा है। अगले सप्ताह परीक्षा कार्यक्रम जारी किए जाने की तैयारी है।

परीक्षा तिथि जारी किए जाने की मांग पर अड़े छात्र

छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों का आंदोलन 208वें दिन भी जारी रहा। छात्र इस मांग पर भी अड़े रहे कि विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा तिथि शीघ्र घोषित करे। इस दौरान भदोही एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार मौर्या ने छात्रसंघ बहाली के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस मौके पर अजय यादव सम्राट, राहुल पटेल, मसूद अंसारी, जितेंद्र धनराज, दुर्गेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें