जार्जटाउन से संदिग्ध हाल में गायब तीनों किशोरियां सोमवार को सकुशल बरामद कर ली र्गईं। पुलिस की एक टीम उन्हें लेकर वापस आई और उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पूछताछ में तीनों ने बताया है कि इंस्टाग्राम पर दोस्त बनी गुजरात की शाहीन के बुलाने पर वह सूरत जा रही थीं। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
तीनों ने पूछताछ में जो बातें बताई हैं, उसे सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। बताया कि इंस्टाग्राम पर उनकी दोस्ती शाहीन नाम की एक युवती से हुई जिसने खुद को गुजरात का रहने वाला बताया। वह पिछले छह महीनों से उससे चैटिंग करती थीं। कुछ दिनों पहले उसने तीनों से कहा कि वह घूमने के लिए गुजरात आ जाएं। यही नहीं उसने उनकेलिए ऑनलाइन बस का टिकट भी बुक करा दिया।