फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत, 70 पहुंची मृतक संख्या

विज्ञापन
Three dead due to corona in Prayagarj
विज्ञापन
सैदाबाद के रहने वाले थे शिक्षक, जबकि दो मृतक शहर के निवासी
विज्ञापन

प्रयागराज। कोरोना ने बुधवार को फिर तीन लोगों की जिंदगी निगल ली। मृतकों में एक सैदाबाद का शिक्षक है, जबकि दो शहरी इलाके के हैं। मौत के बाद उनके शवों का अंतिम संस्कार कराया गया। तीन लोगों की मौत से मरने वालों का आंकड़ा 70 पहुंच गया है। इसके पहले मंगलवार को भी कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई थी।
सैदाबाद के बरियापुर के रहने वाले 58 वर्षीय शिक्षक संस्कृत विद्यालय में पढ़ाते थे। रविवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एसआरएन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई। इसके बाद उनका फाफामऊ में अंतिम संस्कार कराया गया। शिक्षक की पत्नी और बहू भी पॉजिटिव है, जबकि बच्चों की जांच होना अभी बाकी है। बृहस्पतिवार को उनकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी मौत जार्जटाउन निवासी 63 वर्षीय व्यक्ति की हुई है। वह 30 जुलाई को एसआरएन में भर्ती हुए थे।
बीपी, शुगर के साथ मोटापा की चपेट में थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन दोपहर तीन बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। एसआरएन चिकित्सालय के नोडल इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार ने बताया उंचवागढ़ी निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग तीन अगस्त को भर्ती हुए थे। उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था और सांस लेने में दिक्कत थी। मंगलवार की रात डेढ़ बजे मौत हो गई। प्रशासनिक अफसरों ने सबका अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

रीवा की महिला की भी गई जान
प्रयागराज। कोरोना से रीवा की 60 साल की महिला की जान चली गई। महिला तीन अगस्त को एसआरएन आई थी। शुगर की समस्या थी, यहां आने के पर उसकी सांस की तकलीफ बढ़ गई। बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला का अंतिम संस्कार फाफामऊ में कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें