फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलते ही बंद हो गई कचहरी, तीन अधिवक्ताओं के संक्रमित होने की रिपोर्ट पर लिया गया निर्णय

विज्ञापन
district court campus sealed due to three covid positive cases - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। करीब पांच माह बंद रहने के बाद जिला न्यायालय खुलने के दो दिन बाद ही 48 घंटे के लिए फिर से बंद कर दिया गया है। कचहरी में बैठने वाले तीन वकीलों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यह निर्णय लिया गया। पांच महीने से बंद रहने के बाद चार अगस्त से न्यायालय खोला गया और न्यायिक कार्य शुरू किया गया। सब कुछ पटरी पर आता इससे पहले ही तीन वकीलों संक्रमित पाए जाने की सूचना आ गई।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हरि सागर मिश्र ने बताया कि अधिवक्ता संघ के तीन सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसमें एक अधिवक्ता स्वरूपरानी चिकित्सालय में भर्ती हैं और दो अधिवक्ता होम आइसोलेशन में हैं। इस संबंध में जिला जज विनोद कुमार ने अधिवक्ता संघ से जानकारी मांगी थी और सीएमओ से रिपोर्ट तलब की थी। अधिवक्ता संघ के मंत्री राकेश कुमार दुबे ने अधिवक्ताओं के संक्रमित होने के संबंध में सूचना दी थी। सीएमओ की रिपोर्ट आने के बाद जिला जज ने छह और सात अगस्त को न्यायालय परिसर को सैनिटाइज कराने के लिए बंद कर दिया है । शनिवार और रविवार को लॉक डाउन होने के कारण जिला न्यायालय बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि अब सोमवार को ही जिला न्यायालय खुल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें